रायबरेली | जस्टिस मोर्चा द्वारा 20 अगस्त को गोरखपुर के चौरी चौरा से शिक्षा, रोजगार, पारदर्शी भर्ती प्रक्रिया और युवाओं के लिए समान अवसर के सवाल पर शुरू की गई जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा अपने 36वें दिन रायबरेली ज़िले के ऊंचाहार पहुँची।

आज यात्रा आलापुर से शुरू होकर नवाबगंज, ब्रह्मौली चौराहा और अरखा होते हुए ऊंचाहार पहुँची। रास्ते में यात्रा के साथ जुड़े युवाओं ने विभिन्न स्थानों पर छात्रों, नौजवानों और स्थानीय नागरिकों से संवाद किया और उनकी शिक्षा, रोजगार तथा प्रतियोगी परीक्षाओं से जुड़ी समस्याओं को सुना।

ऊंचाहार पहुँचने के बाद बाज़ार में नुक्कड़ सभा का आयोजन किया गया, जिसमें युवाओं और स्थानीय लोगों ने शिक्षा व्यवस्था, रोजगार के अवसर, भर्ती परीक्षाओं में पारदर्शिता तथा सरकारी संस्थानों की स्थिति से जुड़े मुद्दों पर अपनी बात रखी।

जेन ज़ी कनेक्ट यात्रा का उद्देश्य उत्तर प्रदेश के अलग-अलग जिलों में युवाओं और छात्रों के बीच जाकर उनके सवालों को सुनना और उन्हें सार्वजनिक विमर्श का हिस्सा बनाना है। यात्रा लगातार गाँवों, कस्बों, स्कूल-कॉलेजों और शहरों में संवाद करते हुए आगे बढ़ रही है।

जस्टिस मोर्चा की यह यात्रा 20 अगस्त को चौरी चौरा से शुरू होकर 2 अक्टूबर को लखनऊ में गांधी जयंती के अवसर पर गांधी प्रतिमा, हज़रतगंज पर आयोजित जेन ज़ी जनसुनवाई के साथ संपन्न होगी जहाँ देश भर के विभिन्न आंदोलनों का प्रतिनिधिमंडल शामिल होगा।

 

Related Articles

Back to top button