कसया, कुशीनगर। प्रदेश के कृषि मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने योगी सरकार को घेरा और कहा कि सपा प्रमुख अखिलेश यादव झूठ की मशीन हैं। बिना आधार रोज अफवाह फैलाने की कोशिश करते हैं। उनके बातों से जनता अब गुमराह नहीं होने वाली।
बुधवार की शाम को कृषि मंत्री कुशीनगर स्थित निर्माणाधीन कृषि विश्वविद्यालय का निरीक्षण करने आए थे। मौके पर कृषि मंत्री शाही ने पूर्व की समाजवादी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि सपा सरकार में किसान गन्ना मूल्य भुगतान के लिए आंदोलन करता था। उनकी सरकार के समय किसानों का गन्ना मूल्य बकाया दस हजार करोड़ योगी सरकार ने भुगतान किया। उनकी सरकार में किसानों की फ़सलों का भुगतान नहीं होता था। हमारी सरकार में एमएसपी मूल्य के मुताबिक एक सप्ताह में भुगतान हो रहा है। अखिलेश पर किसानों का भरोसा नहीं है। उनकी सरकार में बिजली बकाए में बिजली काट दी जाती थी लेकिन योगी जी ने 16 लाख किसानों के बिजली बिल को माफ किया। वह झूठे वादे करते हैं। आज उनको टिकैत, चौधरी चरण सिंह याद आ रहे हैं। चौधरी चरण सिंह के अनुयायि उन्हें स्वीकार नहीं कर रहे हैं। किसानों के मेहनत का सम्मान करते हुए फसल की एमएसपी सरकार ने दो गुना कर दिया है। किसानों की स्थिति बेहतर हुई है।



