दिल्ली | राज्यसभा चुनाव के लिए आज समाजवादी पार्टी के प्रमुख राष्ट्रीय महासचिव प्रो0 रामगोपाल यादव और श्री धनराज परिमल नाथवानी ने विधानसभा भवन पहुंचकर नामांकन पत्र दाखिल किया। इस अवसर पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री श्री अखिलेश यादव, राष्ट्रीय महासचिव एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री श्री शिवपाल सिंह यादव समेत समाजवादी पार्टी के विधायक एवं प्रमुख नेता मौजूद रहे।



