रामकोला कुशीनगर। रामकोला पुलिस ने गुरुवार को गोवंश तस्करी के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के दौरान पिकअप वाहन से वध के लिए ले जाए जा रहे दो गोवंश बरामद किए। पुलिस ने मौके से एक आरोपित को गिरफ्तार किया। वाहन की तलाशी के दौरान बांका, चाकू और लकड़ी का ठिहा भी बरामद हुआ।
पुलिस के अनुसार गिरफ्तार आरोपित की पहचान अमरजीत चौहान पुत्र शंकर चौहान, निवासी पंचफेड़ा तिवारी टोला, थाना कोतवाली पडरौना, कुशीनगर के रूप में हुई है। बरामदगी और गिरफ्तारी के आधार पर रामकोला थाने में मु0अ0सं0 513/26 के तहत गोवध निवारण अधिनियम की धारा 3/5ए/5बी/8, पशु क्रूरता अधिनियम की धारा 11 तथा आर्म्स एक्ट की धारा 4/25 में मुकदमा दर्ज किया गया है।
पुलिस ने तस्करी में प्रयुक्त पिकअप वाहन को भी कब्जे में लिया है। गिरफ्तार आरोपित के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
कार्रवाई करने वाली टीम में थानाध्यक्ष चंद्रभान सिंह, उपनिरीक्षक सुशील चौरसिया, उपनिरीक्षक श्रवण कुमार, कांस्टेबल शुभम यादव, सचिन यादव और जगवीर सिंह शामिल रहे।



