लेबर अड्डा कसया में 87 श्रमिकों का हुआ स्वास्थ्य परीक्षण व पंजीयन

कसया, कुशीनगर। श्रम विभाग, कुशीनगर द्वारा सेवा संकल्प अभियान के अंतर्गत चिकित्सा विभाग और उम्मीद सामाजिक संस्था के सहयोग से आयोजित शिविर में चिकित्सकों ने 87 श्रमिकों वास्थ्य परीक्षण किया और दवाएं दी तथा श्रमिकों का पंजीयन विभाग द्वारा किया गया।

बुधवार को कसया गाँधी चौक के समीप लेबर अड्डा पर उपस्थित श्रमिकों का चिकित्सकीय टीम द्वारा स्वास्थ्य की जांच करते हुए आवश्यक चिकित्सकीय परामर्श एवं स्वास्थ्य सेवाएं प्रदान की गई। श्रम प्रवर्तन अधिकारी अलंकृता उपाध्याय एवं कर्मचारी अभिषेक श्रीवास्तव, श्री शशि शेखर मिश्रा उपस्थित रहे  और उम्मीद संस्था से वरुण राय, उमेश पवन, चिकित्सा विभाग की  टीम और श्रमिक सुभाष, राजकुमार, टुनटुन, अर्जुन, संतोष, सुरेश, जवाहर, गोविंद, बनवारी, प्रभु उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button