नेत्र दर्शन के साथ पांडालों में शुरू हुआ दर्शन

खड्डा/कुशीनगर। शारदीय नवरात्र के अवसर पर खड्डा कस्बा और आसपास के क्षेत्रों में भव्य दुर्गा पूजा पंडाल सजाए गए हैं। विभिन्न पंडालों में स्थापित मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र पट खुलने के साथ ही दर्शन-पूजन और मेले की शुरुआत हो गई।

कस्बे की गल्ला मंडी, आजाद चौक, फारम मोहल्ला, सुभाष चौक, पुराना बस स्टैंड, स्टेट बैंक, गांधी नगर, भैंसहा रोड, इंदिरा नगर और जलकल रोड, किसान स्कूल रोड पर आकर्षक पंडाल बनाए गए हैं। फारम मोहल्ले में वैष्णो देवी गुफा और सुभाष चौक पर मां ज्वाला देवी की झांकी श्रद्धालुओं के आकर्षण का केंद्र बनी हुई है। हनुमान मंदिर पर राम मंदिर माडल का पांडाल, किसान स्कूल रोड पर तुम्बाड हारर पांडाल, पुराना बस स्टैंड पर विक्टोरिया पैलेस, आजाद चौक पर जगन्नाथ मंदिर तो भैंसहा क्रासिंग पर गुफानुमा पांडाल आकर्षक है। विभिन्न पंडालों में मां दुर्गा की प्रतिमाओं के नेत्र पट सांसद विजय दूबे, विधायक विवेकानंद पांडेय, पूर्व चेयरमैन डाक्टर नीलेश मिश्रा, चेयरमैन प्रतिनिधि दुर्गेश वर्मा, वरिष्ठ सपा नेता पवन दुबे, रामकृपाल कन्नौजिया, सिराज अहमद, अमर जायसवाल, संतोष जायसवाल, विष्णु प्रभाकर, सभासद राजेश्वर सिंह, प्रदीप गुप्ता, संजय गुप्ता, विनोद यादव, प्रदीप सिंह, विजय कन्नौजिया, धर्मेन्द्र गुप्ता आदि ने पट खोले।

Related Articles

Back to top button