सीएम योगी ने दिल्ली में प्रधानमंत्री मोदी से की शिष्टाचार भेंट, हुई अहम चर्चा|CM YOGI, PM MODI

लखनऊ । उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री माननीय योगी आदित्यनाथ जी ने कल नई दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी जी से शिष्टाचार भेंट की। इस दौरान दोनों नेताओं के बीच उत्तर प्रदेश से जुड़े विभिन्न महत्वपूर्ण विषयों पर बातचीत हुई। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने प्रदेश के विकास, जनकल्याणकारी योजनाओं और राज्य में चल रहे प्रमुख कार्यों की प्रगति से प्रधानमंत्री जी को अवगत कराया। मुलाकात के दौरान केंद्र और प्रदेश सरकार के बीच बेहतर समन्वय के साथ विकास कार्यों को और गति देने को लेकर भी चर्चा हुई। मुख्यमंत्री और प्रधानमंत्री की यह मुलाकात राजनीतिक एवं प्रशासनिक दृष्टि से महत्वपूर्ण मानी जा रही है।

Related Articles

Back to top button