विधायक पी.एन. पाठक ने पेश की मानवता की मिसाल | मार्ग दुर्घटना में घायल को अपनी गाड़ी से भिजवाया अस्पताल

कुशीनगर।  फाजिलनगर में  नेशनल हाईवे-28 पर स्थित ओवरब्रिज पर आज सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की मदद कर कुशीनगर के विधायक पी.एन. पाठक ने संवेदनशीलता एवं मानवता की मिसाल पेश की । मिली जानकारी के अनुसार विधायक श्री पाठक अपने काफिले के साथ उसी रास्ते से गुजर रहे थे। उसी दौरान उनकी नजर सड़क दुर्घटना में घायल एक व्यक्ति पर पड़ी। उन्होंने बिना देर किए उन्होंने अपना काफिला रुकवाया और घायल व्यक्ति को स्वयं उठाकर तत्काल उसे अपनी ही गाड़ी से इलाज के लिए अस्पताल भेज दिया ।

विधायक श्री पाठक द्वारा दर्शयी गयी इस संवेदनशीलता एवं त्वरित मानवीय  पहल से घायल व्यक्ति को समय पर उपचार मिल सका। मौके पर मौजूद स्थानीय लोगों ने उनके इस कार्य की भूरि – भूरि प्रशंसा  करते हुए नहीं थक रहे हैं । लोग यह कहते सुने जा रहे हैं कि संकट की घड़ी में इस प्रकार आगे बढ़कर मदद करना एक जनप्रतिनिधि की संवेदनशीलता और जनसेवा की भावना को दर्शाता है। क्षेत्रवासियों ने विधायक पी.एन. पाठक की सेवा भावना भरी इस तत्परता एवं संवेदनशीलता को समाज के लिए प्रेरणादायक बता रहे हैं ।। उनके इस कदम ने यह संदेश दिया कि जनप्रतिनिधि का वास्तविक दायित्व केवल विकास कार्यों तक सीमित नहीं, बल्कि आवश्यकता पड़ने पर मानवता के धर्म का पालन करना भी है।

Related Articles

Back to top button