खड्डा में निर्वाचन संबंधी बैठक, मतदाता सूची में नाम जोड़ने पर जोर

खड्डा, कुशीनगर। उपजिलाधिकारी की अध्यक्षता में बुधवार को राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के साथ निर्वाचन संबंधी बैठक आयोजित की गई। बैठक में 18 वर्ष की आयु पूरी कर चुके पात्र युवाओं का नाम मतदाता सूची में शामिल करने तथा सूची में त्रुटि सुधार और अपात्र नामों के विलोपन पर चर्चा हुई।

उपजिलाधिकारी ने बताया कि विशेष अभियान दिवस 17 एवं 24 अक्टूबर 2026 को प्रत्येक बूथ पर बूथ लेवल अधिकारी (बीएलओ) और बूथ लेवल एजेंट सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक उपस्थित रहेंगे। इस दौरान नाम जोड़ने के लिए फॉर्म-6, त्रुटि सुधार के लिए फॉर्म-8 तथा नाम विलोपन के लिए फॉर्म-7 भरवाए जाएंगे। उन्होंने राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों से बूथों का निरीक्षण कर पात्र मतदाताओं का नाम सूची में शामिल कराने में सहयोग करने की अपील की। बैठक में भाजपा से राजेश्वर सिंह, सपा से संजय यादव एवं अमर जायसवाल, कांग्रेस से अनिरुद्ध गुप्ता, बसपा से राजन जायसवाल तथा वीआरसी राजन मद्धेशिया और इश्तेयाक सहित अन्य प्रतिनिधि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button