खड्डा पुलिस ने अपहरण व पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार

खड्डा (कुशीनगर)। जनपद में अपराध एवं अपराधियों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत खड्डा थाना पुलिस ने बुधवार, 21 अक्टूबर 2026 को अपहरण एवं पॉक्सो एक्ट के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया। पुलिस गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक विधिक कार्रवाई में जुटी है।

पुलिस के अनुसार, थाना खड्डा में दर्ज मुकदमा संख्या 236/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (बीएनएस) की धारा 137(2)/87 तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 16/17 से संबंधित मामले में अभियुक्त की तलाश की जा रही थी। इसी क्रम में पुलिस ने ताहिर अंसारी पुत्र मुख्तार अंसारी, निवासी लखुई लखुआ, हसनू टोला, थाना खड्डा, जनपद कुशीनगर को गिरफ्तार किया। अभियुक्त की गिरफ्तारी करने वाली टीम में थानाध्यक्ष महेश कुमार चौबे, उपनिरीक्षक विनय प्रताप सिंह तथा हेड कांस्टेबल प्रेम कुमार यादव शामिल रहे।

 

 

पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध अग्रिम विधिक कार्रवाई की जा रही है। यह जानकारी कुशीनगर पुलिस की सोशल मीडिया सेल की ओर से जारी प्रेस नोट में दी गई।

Related Articles

Back to top button