
अमेरिकी टेक कंपनी एनवीडिया ने अपने CEO जेनसन हुआंग के एक चीनी महिला के साथ कथित संबंधों को लेकर स्वतंत्र जांच शुरू कर दी है। इस महिला पर चीन के लिए जासूसी करने का शक जताया गया है। हालांकि, कंपनी ने साफ किया है कि इस मामले के बावजूद जेनसन हुआंग CEO बने रहेंगे।
चीनी महिला पर जासूसी करने का शक
न्यूयॉर्क टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, अमेरिकी खुफिया अधिकारियों को शक है कि जेनसन हुआंग के करीबी संपर्क में रहीं चीनी कारोबारी महिला एलिस हुआंग चीन के लिए जासूसी कर रही थीं। इस मामले को गंभीरता से लेते हुए एनवीडिया के बोर्ड ने स्वतंत्र जांच शुरू की है।
कंपनी का कहना है कि उसके बोर्ड के पास फिलहाल ऐसा मानने की कोई वजह नहीं है कि एनवीडिया की गोपनीय जानकारी या अमेरिका की राष्ट्रीय सुरक्षा से जुड़ी संवेदनशील जानकारी लीक हुई है।
पत्नी से बेवफाई की बात भी स्वीकार की
इस पूरे मामले के बीच जेनसन हुआंग ने अपनी निजी जिंदगी को लेकर भी स्वीकारोक्ति की है। उन्होंने पत्नी से बेवफाई करने की बात मानी और अपनी पत्नी तथा बच्चों को पहुंची तकलीफ के लिए माफी मांगी है।
AI चिप बनाने वाली दुनिया की बड़ी कंपनी है एनवीडिया
बता दें कि एनवीडिया दुनिया की प्रमुख टेक कंपनियों में शामिल है। कंपनी आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) तकनीक में इस्तेमाल होने वाली अत्याधुनिक चिप बनाती है। AI के तेजी से बढ़ते इस्तेमाल के कारण वैश्विक टेक बाजार में एनवीडिया की अहम भूमिका है।



