
विधान सभा चुनाव 2027 से कुछ महीने पहले उत्तराखंड सरकार ने सूबे में बड़ा प्रशाशनिक फेरबदल किया है। इस फेरबदल को चुनाव के लिहाज़ से महत्वपूर्ण माना जा रहा है।
उत्तराखंड में 30 आईएएस-पीसीएस अधिकारी के चार्ज में बदलाव किया गया है। प्रमुख रूप से एसीइस निधि यादव से निदेशक पंचायती राज का प्रभार हटा दिया गया है। वह अपर सचिव कृषि के पद पर सेवाएं देती रहेंगी। वहीँ पीसीएस तीर्थपाल सिंह एसीएस सूचना प्रौद्योगिकी एजेंसी एवं मुख्य कार्यकारी अधिकारी स्मार्ट सिटी देहरादून से स्मार्ट सिटी का कारभार ले लिए गया है। कुल 30 अधिकारीयों के प्रशाशनिक फेरबदल में इन ही दो को कोई अतरिक्त चार्ज नहीं मिला बस चार्ज कम किये गए हैं। वहीँ बाकि अधिकारीयों को चार्ज हटाने के बाद नया भी मिला। आईएएस अनामिका की बाध्य प्रतीक्षा खत्म करते हुए मुख्य विकास अधिकारी अल्मोड़ा की जिम्मेदारी सौंपी गई है।
पीसीएस जीवन सिंह नगन्याल को अपर आयुक्त कुमाऊं मंडल से हटाकर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाया गया है। उनकी जगह गन्ना चीनी काशीपुर से पीसीएस त्रिलोक सिंह मर्तोलिया को अपर आयुक्त कुमाऊं बनाया गया है। अल्मोड़ा के मुख्य विकास अधिकारी पीसीएस रामजी शरण शर्मा को हटाकर अपर निदेशक आईटीडीए बनाया गया है। पीसीएस तीर्थपाल सिंह को अपर निदेशक आईटीडीए से मुक्त कर दिया गया है। वे स्मार्ट सिटी का काम देखते रहेंगे।
उत्तरकाशी के मुख्य विकास अधिकारी जय भारत सिंह को अपर निदेशक शहरी विकास बनाया गया है। एडीएम रुद्रप्रयाग श्याम सिंह राणा को हटाकर अपर नगर आयुक्त नगर निगम देहरादून बनाया गया है। एडीएम बागेश्वर नारायण सिंह नबियाल को एडीएम चमोली बनाया गया है। एडीएम चमोली विवेक प्रकाश को अपर आयुक्त गन्ना चीनी काशीपुर बनाकर भेजा गया है।



