
UP Election Preparation: उत्तर प्रदेश में चुनावी तैयारियों को लेकर निर्वाचन आयोग गुरुवार को 21 जिलों की समीक्षा करेगा। उप निर्वाचन आयुक्त मनीष गर्ग आगरा में अधिकारियों के साथ बैठक कर चुनावी व्यवस्थाओं का जायजा लेंगे। इस बैठक में चित्रकूट, झांसी, बरेली, आगरा और कानपुर मंडलों के जिले शामिल होंगे।
बैठक में संबंधित मंडलों के मंडलायुक्त, आईजी और डीआईजी के अलावा जिलों के जिलाधिकारी (DM) और पुलिस अधीक्षक (SP) शामिल होंगे। निर्वाचन आयोग की ओर से चुनावी तैयारियों की स्थिति और प्रशासनिक व्यवस्थाओं की समीक्षा की जाएगी।
मुख्य निर्वाचन अधिकारी भी रहेंगे मौजूद
इस समीक्षा बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा भी मौजूद रहेंगे। बैठक में संबंधित जिलों के अधिकारियों से चुनावी तैयारियों की जानकारी ली जाएगी। आयोग का फोकस चुनाव से जुड़ी व्यवस्थाओं और प्रशासनिक समन्वय की स्थिति पर रहेगा।



