यूपी में तबादला एक्सप्रेस! 28 पुलिस अफसरों के बदले कार्यक्षेत्र

उत्तर प्रदेश में पुलिस विभाग में एक बार फिर बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया गया है। शासन की ओर से जारी तबादला आदेश के तहत 10 आईपीएस और 18 पीपीएस अधिकारियों सहित कुल 28 पुलिस अधिकारियों की जिम्मेदारियों में बदलाव किया गया है। इस फेरबदल में कई अधिकारियों को एक पुलिस कमिश्नरेट से दूसरे में भेजा गया है, जबकि कुछ को जिलों और पुलिस की अलग-अलग इकाइयों में नई तैनाती दी गई है।

तबादला सूची में 2020, 2021 और 2022 बैच के आईपीएस अधिकारी शामिल हैं। वहीं, पीपीएस अधिकारियों को अपर पुलिस अधीक्षक (ASP), ग्रामीण, नगर, अपराध, यातायात और सुरक्षा जैसे पदों पर जिम्मेदारी सौंपी गई है।

10 IPS अधिकारियों की नई तैनाती

आईपीएस पुनीत द्विवेदी को पुलिस मुख्यालय से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। नीतू को वाराणसी से गौतमबुद्धनगर, शिवा सिंह को कानपुर नगर से आगरा और अमित कुमावत को लखनऊ से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट भेजा गया है।

इसी तरह किरण यादव को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से एएनटीएफ मुख्यालय में अपर पुलिस अधीक्षक (ऑपरेशन) की जिम्मेदारी दी गई है। पुष्कर वर्मा को प्रयागराज पुलिस कमिश्नरेट से फतेहगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

आदित्य को आगरा से बदायूं में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) के पद पर भेजा गया है। शैव्या गोयल को गौतमबुद्धनगर से गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट में नई तैनाती मिली है। भवरे दीक्षा अरुण को शाहजहांपुर से मेरठ पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। वहीं, माविस टॉक को सोनभद्र से लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट में अपर पुलिस उपायुक्त की जिम्मेदारी सौंपी गई है।

18 PPS अधिकारियों के भी बदले गए कार्यक्षेत्र

पीपीएस अधिकारियों के तबादलों में भी कई जिलों और पुलिस इकाइयों में बदलाव किया गया है। कुमार रणविजय सिंह को मुरादाबाद में नगर क्षेत्र के अपर पुलिस अधीक्षक से आजमगढ़ में ग्रामीण क्षेत्र का अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। अनूप कुमार को मऊ से सोनभद्र भेजा गया है, जबकि देवेंद्र सिंह को 39वीं वाहिनी पीएसी मिर्जापुर से शाहजहांपुर में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) की जिम्मेदारी दी गई है।

इंदुप्रभा सिंह को लखनऊ स्थित एससीओ मुख्यालय से पुलिस कमिश्नरेट लखनऊ में अपर पुलिस उपायुक्त बनाया गया है। अतुल कुमार चौबे को मुजफ्फरनगर से मथुरा में अपर पुलिस अधीक्षक (सुरक्षा) और ममता कुरील को अलीगढ़ से मुजफ्फरनगर में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) नियुक्त किया गया है।

गिरीश कुमार सिंह को फतेहगढ़ से अलीगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (अपराध) बनाया गया है। पीयूष कुमार सिंह को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट से मैनपुरी में अपर पुलिस अधीक्षक (ग्रामीण) और अभिषेक तिवारी को मैनपुरी से मुरादाबाद में अपर पुलिस अधीक्षक (नगर) की जिम्मेदारी दी गई है।

नितिन कुमार सिंह को 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर से मुरादाबाद पुलिस ट्रेनिंग स्कूल (PTS) भेजा गया है। श्रेष्ठा को एटीएस लखनऊ से 49वीं वाहिनी पीएसी गौतमबुद्धनगर में उपसेनानायक बनाया गया है। नवीना शुक्ला को एएनटीएफ मुख्यालय से एससीओ मुख्यालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

नवीन कुमार सिंह को लखनऊ पुलिस कमिश्नरेट से पुलिस महानिदेशक के स्टाफ ऑफिसर के पद पर तैनाती मिली है। विभा सिंह को मेरठ पीटीएस से छठी वाहिनी पीएसी मेरठ में उपसेनानायक बनाया गया है, जबकि राघवेंद्र कुमार मिश्रा को छठी वाहिनी पीएसी मेरठ से पांचवीं वाहिनी एसएसएफ सहारनपुर भेजा गया है।

इसके अलावा अरुण कुमार सिंह को यातायात निदेशालय लखनऊ से आजमगढ़ में अपर पुलिस अधीक्षक (यातायात) बनाया गया है। डॉ. हृदेश कठेरिया को बदायूं से यातायात निदेशालय लखनऊ में अपर पुलिस अधीक्षक की जिम्मेदारी दी गई है। वहीं, पंकज कुमार श्रीवास्तव को आजमगढ़ से मऊ में अपर पुलिस अधीक्षक बनाया गया है।

Related Articles

Back to top button