बहराइच कोतवाली Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बहराइच-कोतवाली National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 01 Jan 2025 09:15:21 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png बहराइच कोतवाली Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बहराइच-कोतवाली 32 32 बहराइच: जंगल भ्रमण के दौरान, एक युवती की मौत, पांच घायल,जानें क्या हुआ? https://vishwavarta.com/bahraich-during-a-jungle-excursion-one-girl-died-five-injured-know-what-happened/116983 Wed, 01 Jan 2025 09:15:21 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116983 बहराइच जिले में जंगल भ्रमण के लिए जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवती की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।” बहराइच। जिले में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह 11:30 बजे के आसपास घटी, जब …

The post बहराइच: जंगल भ्रमण के दौरान, एक युवती की मौत, पांच घायल,जानें क्या हुआ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बहराइच जिले में जंगल भ्रमण के लिए जा रहे परिवार की कार अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई, जिससे एक युवती की मौत हो गई और पांच लोग घायल हो गए।”

बहराइच। जिले में एक दुखद हादसा हुआ, जिसमें एक युवती की मौत हो गई। यह घटना बुधवार सुबह 11:30 बजे के आसपास घटी, जब एक परिवार की कार जंगल भ्रमण के लिए जा रही थी। कोतवाली मुर्तिहा अंतर्गत ग्राम पंचायत नईबस्ती निधिपुरवा के निवासी 19 वर्षीय गुंजा अपने भाई और भतीजे सहित छह लोगों के साथ कार में सवार होकर कतर्नियाघाट जंगल की ओर जा रहे थे।

जैसे ही वे मुर्तिहा रेंजरी के पास पहुंचे, कार अनियंत्रित हो गई और पेड़ से टकराकर पलट गई। इस हादसे में गुंजा की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि अन्य पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। सूचना मिलने के बाद कोतवाली मुर्तिहा के पुलिस कर्मी मौके पर पहुंचे और घायलों को सीएचसी में भर्ती कराया, जहां डॉक्टर ने गुंजा को मृत घोषित कर दिया। अन्य पांच घायलों की गंभीर हालत को देखते हुए उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया है।

पुलिस के मुताबिक, सभी लोग एक ही परिवार से थे और यह दुखद हादसा नया साल मनाने के दौरान हुआ। हादसे की जांच जारी है।

The post बहराइच: जंगल भ्रमण के दौरान, एक युवती की मौत, पांच घायल,जानें क्या हुआ? appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>