बाइक सवार दुर्घटना Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बाइक-सवार-दुर्घटना National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 19 Dec 2024 17:14:06 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png बाइक सवार दुर्घटना Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/बाइक-सवार-दुर्घटना 32 32 बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल https://vishwavarta.com/two-injured-in-collision-between-bike-and-bicycle-on-bahraich-sitapur-highway/115673 Thu, 19 Dec 2024 17:14:06 +0000 https://vishwavarta.com/?p=115673 “बहराइच-सीतापुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार मिथुन और अंकुर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।” बहराइच। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मौजम पुरवा …

The post बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“बहराइच-सीतापुर हाईवे पर एक सड़क हादसे में बाइक सवार दो लोग घायल हो गए। बाइक सवार मिथुन और अंकुर साइकिल सवार को बचाने के प्रयास में अनियंत्रित होकर गिर गए। घायलों को इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है, और पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।”

बहराइच। बहराइच-सीतापुर हाईवे पर मौजम पुरवा गांव के पास गुरूवार को एक सड़क हादसा हुआ, जिसमें बाइक सवार दो युवक गंभीर रूप से घायल हो गए। हरदी थाना के मेथौरा गांव निवासी मिथुन और उसके साथी अंकुर बाइक से जा रहे थे, तभी सामने से आ रहे एक साइकिल सवार को बचाने के चक्कर में उनकी बाइक अनियंत्रित हो गई और पलट गई। इस दुर्घटना में मिथुन और अंकुर दोनों घायल हो गए।

घायलों को तत्काल एंबुलेंस से सीएचसी रमपुरवा भेजा गया, जहां उनका उपचार शुरू किया गया। चिकित्सकों ने दोनों की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। मिथुन को गंभीर चोटें आई हैं।

घटना की जानकारी मिलते ही एसओ कमल शंकर चतुर्वेदी ने कहा कि घायलों को उचित इलाज के लिए अस्पताल भेजा गया है और मामले की जांच की जा रही है।


The post बहराइच-सीतापुर हाईवे पर बाइक और साइकिल की टक्कर में दो घायल appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>