महाकुम्भ निमंत्रण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महाकुम्भ-निमंत्रण National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Tue, 24 Dec 2024 15:26:44 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png महाकुम्भ निमंत्रण Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/महाकुम्भ-निमंत्रण 32 32 हरियाणा के राज्यपाल को महाकुम्भ 2025 का मिला न्यौता,इन नेताओं ने की भेंट… https://vishwavarta.com/haryana-governor-received-invitation-for-mahakumbh-2025-these-leaders-met/116134 Tue, 24 Dec 2024 15:26:43 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116134 “उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से महाकुम्भ 2025 का निमंत्रण दिया। इस महाकुम्भ के दौरान हरियाणा की सहभागिता को लेकर विशेष तैयारियों पर चर्चा की गई।” लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी …

The post हरियाणा के राज्यपाल को महाकुम्भ 2025 का मिला न्यौता,इन नेताओं ने की भेंट… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“उत्तर प्रदेश के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से महाकुम्भ 2025 का निमंत्रण दिया। इस महाकुम्भ के दौरान हरियाणा की सहभागिता को लेकर विशेष तैयारियों पर चर्चा की गई।”

लखनऊ। उत्तर प्रदेश सरकार के औद्योगिक विकास मंत्री नन्द गोपाल गुप्ता नन्दी और राज्य मंत्री जसवंत सिंह सैनी ने चंडीगढ़ स्थित राजभवन में हरियाणा के राज्यपाल बंडारू दत्तात्रेय से मुलाकात की और उन्हें 13 जनवरी से 26 फरवरी 2025 तक प्रयागराज में आयोजित होने वाले महाकुम्भ 2025 के लिए सादर आमंत्रित किया। इस दौरान मंत्री नन्दी ने महाकुम्भ की महत्वता और हरियाणा की सहभागिता के बारे में बताया और कहा कि यह आयोजन भारत के सांस्कृतिक गौरव को पूरी दुनिया में प्रस्तुत करेगा।

हरियाणा की राजधानी चंडीगढ़ में आयोजित रोड शो में मंत्री नन्दी और सैनी ने महाकुम्भ 2025 के तैयारियों के बारे में विस्तार से जानकारी दी। नन्दी ने कहा कि महाकुम्भ 2025 एक धार्मिक आयोजन के अलावा भारतीय संस्कृति और एकता का उत्सव बनेगा, और हरियाणा की सक्रिय भागीदारी इसे और भी गौरवशाली बनाएगी।

महाकुम्भ 2025 के दौरान लगभग 45 करोड़ तीर्थयात्रियों और साधु-संतों के आने की संभावना है। इस बार महाकुम्भ को डिजिटल बनाने के लिए कई कदम उठाए गए हैं, जैसे वेबसाइट, मोबाइल ऐप, एआई आधारित चैटबॉट और अन्य तकनीकी सुविधाएं। इसके अलावा, सुरक्षा और स्वास्थ्य के लिहाज से भी व्यापक इंतजाम किए गए हैं, जैसे 2,750 सीसीटीवी कैमरे, 100 बेड का अस्पताल, और 10-10 बेड के कई अन्य अस्पताल।

महाकुम्भ 2025 को स्वच्छ और हरित बनाने के लिए विशेष प्रयास किए जा रहे हैं, जिसमें 1.5 लाख से अधिक शौचालय, 5,000 यूरिनल, और सिंगल-यूज प्लास्टिक पर प्रतिबंध लगाने जैसे कदम शामिल हैं। साथ ही, प्रयागराज शहर के ऐतिहासिक मंदिरों और स्थलों का जीर्णोद्धार किया गया है, और शहर को वॉल पेंटिंग से सजाया गया है।

The post हरियाणा के राज्यपाल को महाकुम्भ 2025 का मिला न्यौता,इन नेताओं ने की भेंट… appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>