BREAKINGउत्तर प्रदेशउत्तर प्रदेश सरकारजरा हटकेबिजनेसभाजपामुख्य समाचारराजनीतिलखनऊविशेषसपा

कन्नौज: आलू मंडी में किसानों से मिले अखिलेश,जानें क्या बोले?

लखनऊ। समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने सोमवार को सैफई से लखनऊ लौटते समय कन्नौज स्थित विशिष्ट आलू मंडी ठठिया का दौरा किया। इस दौरान उन्होंने वहां मौजूद आलू किसानों, आड़तियों और व्यापारियों से मुलाकात की। अखिलेश यादव ने कहा कि समाजवादी सरकार के दौरान इस आलू मंडी का निर्माण किसानों की सुविधा के लिए किया गया था, लेकिन भाजपा सरकार में इसकी पहचान खो चुकी है। उन्होंने बताया कि ठठिया आलू मंडी को आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस-वे के किनारे आलू किसानों के लिए अच्छे मूल्य दिलाने के उद्देश्य से बनाया गया था।

अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर आरोप लगाया कि वे किसानों की भलाई के लिए जरूरी कदम नहीं उठा रहे हैं। उन्होंने कहा कि 2027 में जब समाजवादी पार्टी सत्ता में आएगी, तो किसानों को लाभकारी मूल्य दिलाने के लिए ठोस फैसले लिए जाएंगे। साथ ही, उन्होंने किसानों से अपने बच्चों को शिक्षा देने का भी आग्रह किया, क्योंकि उनके अनुसार, शिक्षा ही सफलता का सही रास्ता है।

अखिलेश यादव ने भाजपा पर बेरोजगारी और महंगाई को बढ़ावा देने का आरोप भी लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा ने किसानों की आय दोगुना करने का वादा किया था, लेकिन वह वादा पूरा नहीं हो पाया। इसके अलावा, प्रधानमंत्री द्वारा छुट्टा जानवरों की समस्या का समाधान करने का वादा भी पूरा नहीं हुआ।

अखिलेश ने यह भी कहा कि समाजवादी सरकार में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेस-वे का निर्माण किया गया था, जिसकी अब प्रतिदिन एक करोड़ 45 लाख रुपये की कमाई हो रही है। भाजपा नेताओं पर तंज कसते हुए उन्होंने कहा कि वे केवल उद्योगपतियों के मुनाफे के लिए काम कर रहे हैं और किसानों की समस्याओं से ध्यान हटाने के लिए जगह-जगह खुदाई कर रहे हैं।

Yogendra Mishra

योगेन्द्र मिश्र, एक प्रतिष्ठित पत्रकार, साहित्यकार व अधिवक्ता हैं। वह बहराइच जनपद के मूल निवासी है। वर्तमान में राजधानी लखनऊ में रहते हुए विश्ववार्ता के डिजिटल हेड के पद पर कार्यरत हैं। इन्हें उत्तर प्रदेश गौरव सम्मान भी प्राप्त है।

Related Articles

Back to top button