शी जिनपिंग ताइवान बयान Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शी-जिनपिंग-ताइवान-बयान National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Wed, 01 Jan 2025 17:33:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png शी जिनपिंग ताइवान बयान Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/शी-जिनपिंग-ताइवान-बयान 32 32 ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की चेतावनी: ‘हमें कोई नहीं रोक सकता’ https://vishwavarta.com/xi-jinpings-warning-regarding-taiwan-no-one-can-stop-us/117064 Wed, 01 Jan 2025 17:33:13 +0000 https://vishwavarta.com/?p=117064 “चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के साथ एकीकरण पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसे रोकने की ताकत किसी के पास नहीं है। अमेरिका-ताइवान गठजोड़ पर जिनपिंग ने दी चेतावनी।” बीजिंग। नए साल पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अपने बयान …

The post ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की चेतावनी: ‘हमें कोई नहीं रोक सकता’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने ताइवान के साथ एकीकरण पर कड़ा बयान दिया। उन्होंने कहा कि इसे रोकने की ताकत किसी के पास नहीं है। अमेरिका-ताइवान गठजोड़ पर जिनपिंग ने दी चेतावनी।”

बीजिंग। नए साल पर चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग ने पश्चिमी देशों, खासकर अमेरिका को कड़ी चेतावनी दी है। उन्होंने अपने बयान में कहा, “चीन के साथ ताइवान के दोबारा एकीकरण को कोई भी कभी भी नहीं रोक सकता।”

शी जिनपिंग का यह बयान ऐसे समय आया है जब अमेरिकी रक्षा विभाग की हालिया रिपोर्ट में दावा किया गया है कि चीन ताइवान पर बड़ा हमला कर सकता है और परमाणु हमले की संभावना से भी इंकार नहीं किया जा सकता। अमेरिका ताइवान को सैन्य और कूटनीतिक समर्थन देकर चीन के खिलाफ मोर्चा बनाए हुए है।

ताइवान लंबे समय से अपनी स्वतंत्रता बनाए रखने की कोशिश कर रहा है, जबकि चीन इसे अपना हिस्सा मानता है। शी जिनपिंग ने साफ किया कि ताइवान का चीन के साथ एकीकरण अवश्यंभावी है।

अमेरिका और पश्चिमी देशों ने शी जिनपिंग के बयान पर अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं दी है। ताइवान पर बढ़ते चीनी दबाव से क्षेत्रीय तनाव और बढ़ने की आशंका है।

The post ताइवान को लेकर शी जिनपिंग की चेतावनी: ‘हमें कोई नहीं रोक सकता’ appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>