4 soldiers killed Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/4-soldiers-killed National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 12 Jan 2017 15:15:14 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png 4 soldiers killed Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/4-soldiers-killed 32 32 CISF के जवान ने इस बात पर झोकी दी गोलियां, 4 जवानों की मौत https://vishwavarta.com/joki-the-cisf-personnel-on-the-fire-4-soldiers-killed/80144 Thu, 12 Jan 2017 15:08:02 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=80144 औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से  एक CISF के जवान ने चार जवानों को गोली मार दी है। छुट्टी को लेकर हुए विवाद में बलबीर नामक जवान ने अपने 4 साथियों पर गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गई है। ये घटना नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी की है। पुलिस अधीक्षक डॉ …

The post CISF के जवान ने इस बात पर झोकी दी गोलियां, 4 जवानों की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
बपेिऔरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से  एक CISF के जवान ने चार जवानों को गोली मार दी है।

छुट्टी को लेकर हुए विवाद में बलबीर नामक जवान ने अपने 4 साथियों पर गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गई है।

ये घटना नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी की है। पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।

उन्होंने बताया कि बलबीर ने छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन दिया था लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। किसी दूसरे जवान ने इस बात को लेकर उनपर तंज कसा। जिसके बाद बलबीर को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी राइफल से गोलीबारी शुरु कर दी जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।

उन्होंने बताया कि बलबीर द्वारा की गयी गोलीबारी में बच्चा शर्मा और एन मिश्र नामक दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवान अरविंद कुमार और जी एस राम को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया।

सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिकारियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और टीम के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।

 

The post CISF के जवान ने इस बात पर झोकी दी गोलियां, 4 जवानों की मौत appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>