औरंगाबाद। बिहार के औरंगाबाद जिले से एक CISF के जवान ने चार जवानों को गोली मार दी है।
छुट्टी को लेकर हुए विवाद में बलबीर नामक जवान ने अपने 4 साथियों पर गोलियां बरसा दीं। इस गोलीबारी में 4 जवानों की मौत हो गई है।
ये घटना नबीनगर पावर जेनेरेटिंग कंपनी की है। पुलिस अधीक्षक डॉ सत्यप्रकाश ने बताया कि गोलीबारी करने वाले जवान बलबीर को गिरफ्तार कर लिया गया है।
उन्होंने बताया कि बलबीर ने छुट्टी पर जाने के लिए आवेदन दिया था लेकिन उन्हें छुट्टी नहीं मिल पाई। किसी दूसरे जवान ने इस बात को लेकर उनपर तंज कसा। जिसके बाद बलबीर को गुस्सा आ गया और उन्होंने अपनी राइफल से गोलीबारी शुरु कर दी जिसकी चपेट में चार जवान आ गए।
उन्होंने बताया कि बलबीर द्वारा की गयी गोलीबारी में बच्चा शर्मा और एन मिश्र नामक दो जवानों की घटनास्थल पर ही मौत हो गयी जबकि गंभीर रूप से घायल दो अन्य जवान अरविंद कुमार और जी एस राम को अस्पताल ने मृत घोषित कर दिया।
सत्यप्रकाश ने बताया कि अधिकारियों की टीम को घटनास्थल पर भेजा गया है और टीम के लौटने के बाद ही पूरी जानकारी मिल पाएगी।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal