ADM Satyapriya Singh Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/adm-satyapriya-singh National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 15 May 2025 11:11:23 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png ADM Satyapriya Singh Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/adm-satyapriya-singh 32 32 निकायों के कार्यों पर एडीएम की पैनी नजर, दिए सख्त निर्देश https://vishwavarta.com/nikayon-ka-satyapan-adm/119730 Thu, 15 May 2025 11:11:21 +0000 https://vishwavarta.com/?p=119730 मऊ, 15 मई।नगर निकायों में समस्त निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन करते हुए अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर विकास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के लिए यह बैठक एडीएम कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों के अधिकारियों ने …

The post निकायों के कार्यों पर एडीएम की पैनी नजर, दिए सख्त निर्देश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
मऊ, 15 मई।
नगर निकायों में समस्त निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन करते हुए अपर जिलाधिकारी सत्यप्रिय सिंह ने अधिशासी अधिकारियों को सख्त निर्देश दिए। नगर विकास और स्वच्छता से जुड़ी योजनाओं की समीक्षा के लिए यह बैठक एडीएम कार्यालय में आयोजित की गई, जिसमें नगर पालिका सहित सभी नगर पंचायतों के अधिकारियों ने भाग लिया।

बैठक के दौरान एडीएम ने निकायों में कर व करेंत्तर देयों की वसूली को शत-प्रतिशत सुनिश्चित कराने को कहा। साथ ही, गर्मी व वर्षा ऋतु को ध्यान में रखते हुए फागिंग, एंटी-लार्वा छिड़काव, नालियों की सफाई, पेयजल आपूर्ति एवं साफ-सफाई जैसे कार्यों को प्राथमिकता देने को कहा गया।

एडीएम ने 15वें वित्त आयोग और अवस्थापना निधि से स्वीकृत परियोजनाओं को समयबद्ध रूप से पूर्ण कराने के सख्त निर्देश दिए। वंदन योजना, पंडित दीनदयाल नगर विकास योजना और आकांक्षी योजना के तहत चल रहे कार्यों की प्रगति की भी गहन समीक्षा की गई।

स्वच्छता और कूड़ा निस्तारण को लेकर उन्होंने दो टूक कहा कि किसी भी दशा में लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। अगर कहीं गड़बड़ी मिली तो संबंधित अधिशासी अधिकारी की जवाबदेही तय की जाएगी। सभी निकायों को पालीथिन जब्ती अभियान चलाने और सार्वजनिक स्थलों पर पेयजल व्यवस्था सुनिश्चित करने को कहा गया।

समस्त निकायों द्वारा कराए गए कार्यों का सत्यापन करते हुए एडीएम ने अधिकारियों को दिए निर्देश

निराश्रित गोवंश के लिए गौशालाओं में भूसा व चारे की उपलब्धता भी एक महत्वपूर्ण मुद्दा रहा। अधिकारियों को स्पष्ट निर्देश दिया गया कि गर्मियों में गोवंश को कोई परेशानी न हो। एडीएम ने कहा कि शासन की योजनाओं के तहत मिल रही सुविधाएं आमजन तक पहुंचे, इसके लिए जमीनी स्तर पर कार्य में तेजी लाना अनिवार्य है

बैठक में नगर पालिका एवं समस्त नगर पंचायतों के अधिशासी अधिकारी मौजूद रहे। यह समीक्षा न केवल नगर निकायों की जवाबदेही तय करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है, बल्कि विकास और स्वच्छता की दिशा में भी सार्थक पहल मानी जा रही है।

The post निकायों के कार्यों पर एडीएम की पैनी नजर, दिए सख्त निर्देश appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>