Namami Gange Mission Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/namami-gange-mission National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Fri, 27 Dec 2024 16:27:20 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Namami Gange Mission Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/namami-gange-mission 32 32 मिर्ज़ापुर: अभियंता के साथ मारपीट,जानें पूरा मामला https://vishwavarta.com/mirzapur-engineer-assaulted-know-the-whole-matter/116482 Fri, 27 Dec 2024 16:27:19 +0000 https://vishwavarta.com/?p=116482 “मिर्ज़ापुर में नमामि गंगे जलजीवन मिशन योजना के अभियंता पूर्णेन्दु शरद शुक्ल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु राय और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।” मिर्ज़ापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के …

The post मिर्ज़ापुर: अभियंता के साथ मारपीट,जानें पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
“मिर्ज़ापुर में नमामि गंगे जलजीवन मिशन योजना के अभियंता पूर्णेन्दु शरद शुक्ल के साथ मारपीट और जान से मारने की धमकी देने का मामला सामने आया है। अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु राय और दो अज्ञात के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।”

मिर्ज़ापुर। जिले के हलिया थाना क्षेत्र के इन्द्रवार गांव में नमामि गंगे जलजीवन मिशन योजना के तहत कार्य करवा रही कार्यदाई संस्था एनसीसी के अभियंता पूर्णेन्दु शरद शुक्ल के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। अभियंता ने शुक्रवार देर शाम थाने में तहरीर दी, जिसमें आरोप लगाया कि वह इन्द्रवार गांव स्थित पानी टंकी पर कार्य निरीक्षण करने गए थे, तभी मवेशियों को चहारदीवारी के भीतर से बाहर निकालने की कोशिश करने लगे। इस दौरान इन्द्रवार गांव निवासी विष्णु राय और दो अज्ञात लोग आए और मवेशियों को रोकते हुए गाली-गलौज करते हुए उन्हें लाठी-डंडों से पीटने लगे, जिससे अभियंता को गंभीर चोटें आईं।

पानी टंकी पर काम कर रहे प्लंबर और उनके सहयोगियों ने शोर मचाकर बीच बचाव किया और अभियंता की जान बचाई। मारपीट करने के बाद आरोपी जान से मारने की धमकी देते हुए वहां से भाग गए। इस मामले में अभियंता की तहरीर पर पुलिस ने विष्णु राय और दो अज्ञात आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। प्रभारी निरीक्षक अरविंद कुमार सरोज ने मामले की पुष्टि करते हुए बताया कि अभियंता के साथ मारपीट और धमकी देने वालों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की जा रही है।

The post मिर्ज़ापुर: अभियंता के साथ मारपीट,जानें पूरा मामला appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>