Pakistan raided a militant hideout Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/pakistan-raided-a-militant-hideout National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal Thu, 16 Feb 2017 20:15:59 +0000 en-US hourly 1 https://wordpress.org/?v=6.8.1 https://vishwavarta.com/wp-content/uploads/2023/08/Vishwavarta-Logo-150x150.png Pakistan raided a militant hideout Archives - Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper https://vishwavarta.com/tag/pakistan-raided-a-militant-hideout 32 32 पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर छापेमारी, 6 आतंकी ढेर https://vishwavarta.com/%e0%a4%aa%e0%a4%be%e0%a4%95%e0%a4%bf%e0%a4%b8%e0%a5%8d%e0%a4%a4%e0%a4%be%e0%a4%a8-%e0%a4%ae%e0%a5%87%e0%a4%82-%e0%a4%86%e0%a4%a4%e0%a4%82%e0%a4%95%e0%a5%80-%e0%a4%a0%e0%a4%bf%e0%a4%95%e0%a4%be/84648 Thu, 16 Feb 2017 20:15:59 +0000 http://www.vishwavarta.com/?p=84648 लाहौर। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी पुलिस ने पंजाब के मुल्तान शहर में एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की और तालीबान गुट के कम से कम 6 आतंकियों को मार गिराया। पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।तालीबान गुट ने देश में सरकार के खिलाफ नया हिंसक अभियान छेड़ा है। उल्लेखनीय है कि सोमवार से हुए …

The post पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर छापेमारी, 6 आतंकी ढेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>
लाहौर। पाकिस्तान के आतंकवाद विरोधी पुलिस ने पंजाब के मुल्तान शहर में एक आतंकी ठिकाने पर छापेमारी की और तालीबान गुट के कम से कम 6 आतंकियों को मार गिराया।

पुलिस ने यह जानकारी गुरुवार को दी।तालीबान गुट ने देश में सरकार के खिलाफ नया हिंसक अभियान छेड़ा है।

उल्लेखनीय है कि सोमवार से हुए कई बम हमलों ने देश की सुरक्षा की पोल खोल दी है और 18 करोड़ की आबादी वाले परमाणु शक्ति संपन्न देश के समक्ष आतंकी खतरों को भी रेखांकित किया है।

पंजाब प्रांत के आतंकवाद विरोधी विभाग ने कहा कि उनके अधिकारियों ने बुधवार की देर रात मुल्तान शहर में जमात-उर-अहरार गुट के ठिकानों को घेर लिया और आतंकियों को समर्पण करने को कहा। लेकिन आतंकियों ने छापेमारी करने वाले दल पर बम फेंकना शुरू कर दिए।

आतंकवाद विरोधी विभाग के प्रवक्ता ने कहा कि बल की जवाबी कार्रवाई में छह आतंकी मारे गए, जबिक तीन या चार भागने में सफल रहे।आतिकियों के ठिकाने से दो स्वचालित रायफल, दो पिस्तौल और दो हथगोले बरामद किए गए हैं।

समाचार एजेंसी राॅयटर के अनुसार, प्रवक्ता ने कहा कि प्रमुख प्रतिष्ठानों और क्षेत्र में सरकारी भवनों पर हमले की सूचना मिलने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की।

The post पाकिस्तान में आतंकी ठिकाने पर छापेमारी, 6 आतंकी ढेर appeared first on Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper.

]]>