उन्नाव। प्रदेश में कानून व्यवस्था पूरी तरह से धड़ाम है। भ्रष्टाचार लूट, बलात्कार की बाढ़ है। जनता भाजपा की तरफ देख रही हैं आगामी विधान सभा चुनाव में सपा, कांग्रेस, बसपा का सूपड़ा साफ होगा। भाजपा पूर्ण बहुमत में उत्तर प्रदेश में सरकार बनायेगी। यह बातें भाजपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य ने उन्नाव में कार्यकर्ता को सम्बोधित करते हुए कही।
उन्होंने कहा कि उत्तर प्रदेश की जनता बदलाव चाहती है। ऐसे में भाजपा ही जनता के सामने विकल्प के रूप में है। भाजपा ही सुशासन दे सकती है। लोकतान्त्रिक बहुजन मंच के तत्वाधान में 22 तारीख को लखनऊ के रमाबाई मैदान में होने वाले जनसभा में जनपद से अधिक से अधिक लोगों के आने की उन्होंने अपील की। इस अवसर पर उमेश मिश्रा,केडी त्रिपाठी,सुरेन्द्र कुशवाहा,एसपी नन्द,धनपत मौर्या,संदीप कुशवाहा,अखिलेश,आदित्य कुशवाहा,मनीष पाण्डेय, विक्रम, आदि भारी संख्या में लोग मौजूद रहे।
Vishwavarta | Hindi News Paper & E-Paper National Hindi News Paper, E-Paper & News Portal