बूथ कार्यकर्ताओं के बूते मजबूत होगी निषाद पार्टी: संजय निषाद

खड्डा(कुशीनगर)।खड्डा नगर पंचायत में निषाद पार्टी की ओर से बूथ कार्यकर्ता सम्मेलन का आयोजन किया गया। सम्मेलन में सूबे के कैबिनेट मंत्री एवं निषाद पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष संजय निषाद ने पार्टी पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं में जोश भरते हुए चलो बूथ मजबूत करो, निषाद समाज को मजबूत करो का नारा दिया।

कैबिनेट मंत्री श्री निषाद ने कहा कि संगठन की वास्तविक ताकत बूथ स्तर के कार्यकर्ता हैं और उन्हीं के दम पर पार्टी आगे बढ़ती है। खड्डा के विधायक विवेकानन्द पाण्डेय ने भी कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, सरकार की योजनाओं को आम जनता तक पहुंचाने और आगामी चुनावों के लिए पूरी ताकत से जुटने का आह्वान किया। प्रदेश अध्यक्ष व्यास मुनी निषाद, राष्ट्रीय सचिव मिठाई लाल निषाद, प्रदेश उपाध्यक्ष बिजेंद्र सिंह, जिला अध्यक्ष जयसिंह निषाद आदि ने संबोधित किया। सम्मेलन में बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी, बूथ कार्यकर्ता और समर्थक मौजूद रहे। पूरे कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखने को मिला। इस दौरान टार्जन निषाद, हरी निषाद, राजेश निषाद, घनश्याम निषाद, गिरजाशंकर साहनी, काशी निषाद, विजय निषाद, सोनू निषाद आदि मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button