युवक ने खून से प्रधानमंत्री को लिखा पत्र, राम धन गबन मामले की निष्पक्ष जांच की उठाई मांग

देवरिया। जिले के अलावलपुर गांव निवासी आदित्य मिश्र ने कथित राम धन गबन मामले की निष्पक्ष एवं उच्चस्तरीय जांच की मांग को लेकर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नाम खून से पत्र लिखा है। इस कदम के बाद मामला क्षेत्र में चर्चा का विषय बन गया है।

आदित्य मिश्र ने अपने पत्र में मांग की है कि पूरे प्रकरण की निष्पक्ष और पारदर्शी जांच कराई जाए तथा यदि किसी स्तर पर अनियमितता या गबन की पुष्टि होती है तो संबंधित दोषियों के विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाए।

युवक का कहना है कि राम मंदिर करोड़ों लोगों की आस्था का केंद्र है और इससे जुड़े किसी भी मामले में पारदर्शिता एवं जवाबदेही सुनिश्चित होना आवश्यक है। उनका यह भी कहना है कि इस प्रकार के आरोपों से रामभक्तों की भावनाएं आहत होती हैं, इसलिए मामले की सच्चाई सामने लाने के लिए निष्पक्ष जांच कराना जरूरी है।

Related Articles

Back to top button