कुशीनगर में ग्राम प्रहरियों का सम्मान, मानदेय वृद्धि कार्यक्रम में हुए शामिल जनप्रतिनिधि

कुशीनगर पडरौना | कुशीनगर जिला मुख्यालय रवीन्द्र नगर धूस स्थित रिजर्व पुलिस लाइन में ग्राम प्रहरियों के सम्मान एवं मानदेय वृद्धि कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में पुलिस सहयोग और अपराध नियंत्रण में सराहनीय योगदान देने वाले ग्राम प्रहरियों को सम्मानित किया गया तथा कार्यक्रम को संबोधित किया गया।

इस अवसर पर उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के लाइव संबोधन को भी सुना गया। वहीं, मिशन शक्ति अभियान के अंतर्गत उत्कृष्ट योगदान देने वाली महिला पुलिसकर्मियों एवं महिला कार्यकर्ताओं को प्रमाण पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

कार्यक्रम में भाजपा जिलाध्यक्ष दुर्गेश राय, पडरौना सदर विधायक मनीष जायसवाल, तमकुहीराज विधायक डॉ. असीम राय, खड्डा ब्लॉक प्रमुख शशांक दूबे सहित जिलाधिकारी कुशीनगर, अपर पुलिस अधीक्षक, क्षेत्राधिकारीगण, पार्टी पदाधिकारी और पुलिसकर्मी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का उद्देश्य ग्राम स्तर पर सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने, अपराध नियंत्रण में ग्राम प्रहरियों की भूमिका को प्रोत्साहित करने तथा मिशन शक्ति अभियान के तहत महिलाओं की सुरक्षा एवं जागरूकता में योगदान देने वालों का सम्मान करना रहा।

 

Related Articles

Back to top button