कुशीनगर । भारतीय जनता पार्टी की महिला मोर्चा कार्यकर्ताओं ने आज जिलाधिकारी कार्यालय पर लोकसभा में प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी के खिलाफ प्रदर्शन किया। इस दौरान महिलाओं ने जमकर नारेबाजी की । महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता के नेतृत्व में महिला मोर्चा की जिला इकाई की कार्यकर्त्रियों ने कांग्रेस नेता लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और प्रियंका गांधी पर महिला पुलिसकर्मियों के साथ कथित धक्का-मुक्की करने का आरोप लगाया और विरोध मे पैदल मार्च भी निकाला।
भाजपा महिला मोर्चा की प्रदेश उपाध्यक्ष अमिता गुप्ता ने कहा कि कांग्रेस के नेता बार-बार नारी शक्ति का अपमान करते हैं। उनकी पार्टी के नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी इससे बाज नहीं आते।कांग्रेस के सांसदों की सोच भी महिलाओं के प्रति ऐसी ही है।लोकतंत्र में विपक्ष की महत्वपूर्ण भूमिका होती है, लेकिन महिलाओं के सम्मान से समझौता नहीं होना चाहिए। इस कृत्य के लिए नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को देश की आधी आबादी से माफी मांगनी चाहिए। महिला मोर्चा की जिलाध्यक्ष रुपम सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी में महिलाओं का पूरा सम्मान किया जाता है. हम लोग विकासशील राजनीति पर भरोसा रखते हैं, जबकि कांग्रेस विनाश की नीति पर काम करती है।
इस विरोध प्रदर्शन में महिला मोर्चा क्षेत्रीय उपाध्यक्ष विजयलक्ष्मी मिश्रा, कुशीनगर नगर पालिका अध्यक्ष किरन जायसवाल, मोतीचक ब्लाक प्रमुख अर्चना प्रदीप सिंह,सुकरौली ब्लाक प्रमुख रंजना पासवान, रामकोला नगर पंचायत अध्यक्ष सुनीता चौधरी,पूर्व नगर पालिका अध्यक्ष शिवकुमारी देवी,रानी शुक्ला, अंजली मौर्य, सोनिया वर्मा, मुन्नी तिवारी,लीलावती शुक्ला, सरिता मिश्रा, रिंपा सिंह, वर्षा तिवारी, किरण गुप्ता,सुनीता मद्धेशिया,सुमन कुशवाहा, सुमन चौहान,रेशमा केसरी,शिमला खरवार ,सपना सिंह निधि सिंह चंदा कश्यप आदि शामिल रहीं ।



