आवास की पात्रता सूची को लेकर प्रधानों ने सौंपा ज्ञापन

खड्डा(कुशीनगर)। खड्डा विकास खंड के ग्राम प्रधानों/प्रशासकों ने प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण आवास प्लस सर्वे-2024 में सर्वेक्षित तमाम पात्र परिवारों का नाम पोर्टल से गायब होने को लेकर परियोजना निदेशक के नाम ज्ञापन बीडीओ को सौंपकर आवश्यक कार्रवाई की मांग की।

ग्राम प्रधान संघ के ब्लाक अध्यक्ष संग्राम सिंह यादव की अगुवाई में रामप्यारे कुशवाहा, राजू सिंह, संतोष राय, श्रवण कुशवाहा, आनंद कुमार, हरिओम गोंड़, संतोष पासवान, शिब्बन मद्धेशिया, गणेश कुशवाहा, अभिषेक सिंह, राजमंगल आदि ग्रामप्रधान/प्रशासकों ने बीडीओ को ज्ञापन सौंपकर बताया कि पोर्टल से नाम गायब होने के कारण ग्राम पंचायतों के पात्र परिवार आवास का लाभ पाने से वंचित हो रहे हैं। इसको लेकर ग्रामीणों में काफी आक्रोश है तथा वर्तमान ग्राम प्रशासकों पर नाम कटवाने सम्बन्धित गम्भीर आरोप लगाया जा रहा है। ग्राम प्रधान/प्रशासकों ने सूची सौंपकर पात्र परिवारों के नाम को पुनः पोर्टल पर प्रदर्शित कराने की मांग की है।

Related Articles

Back to top button