
नई दिल्ली| प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज हरियाणा के जींद और सोनीपत के बीच संचालित होने वाली देश की पहली हाइड्रोजन ट्रेन को हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। भारतीय रेलवे के लिए यह परियोजना स्वच्छ ऊर्जा आधारित परिवहन की दिशा में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि मानी जा रही है। हाइड्रोजन ईंधन से चलने वाली यह ट्रेन प्रदूषण कम करने के साथ-साथ पर्यावरण संरक्षण को भी बढ़ावा देगी। रेलवे का उद्देश्य भविष्य में आधुनिक, टिकाऊ और पर्यावरण-अनुकूल तकनीकों को बढ़ावा देकर देश के रेल नेटवर्क को अधिक हरित और उन्नत बनाना है।



