डीजीपी राजीव कृष्ण से एसएसबी की पुलिस महानिरीक्षक मीनू चौधरी की शिष्टाचार मुलाकात

लखनऊ | लखनऊ स्थित पुलिस मुख्यालय में गुरुवार, 23 जुलाई 2026 को उत्तर प्रदेश के पुलिस महानिदेशक श्री राजीव कृष्ण से सशस्त्र सीमा बल (एसएसबी) की पुलिस महानिरीक्षक श्रीमती मीनू चौधरी ने शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर दोनों अधिकारियों के बीच प्रतीक चिन्हों का आदान-प्रदान भी किया गया।

भेंट के दौरान उत्तर प्रदेश पुलिस और एसएसबी के बीच बेहतर समन्वय को और सुदृढ़ बनाने पर विस्तार से विचार-विमर्श हुआ। विशेष रूप से उत्तर प्रदेश के इंडो-नेपाल सीमा क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाने के लिए संयुक्त गश्त, सघन चेकिंग और नियमित पेट्रोलिंग जैसे विषयों पर रणनीति तैयार करने के संबंध में चर्चा की गई। साथ ही सीमा सुरक्षा से जुड़े सामरिक महत्व के विभिन्न मुद्दों पर भी दोनों पक्षों ने विचार साझा किए।

Related Articles

Back to top button