बंजर भूमि से हटाया गया अवैध अतिक्रमण | एसडीएम ने किया त्वरित एक्शन

कप्तानगंज(कुशीनगर)। नवागत एसडीएम ने तहसील क्षेत्र के ग्राम सीधावट में बंजर भूमि पर किए जा रहे अतिक्रमण की शिकायत की जांच करा तत्काल जेसीबी मशीन से अतिक्रमण हटवाया गया।तत्काल में किए गए त्वरित कार्यवाही पर ग्रामीणों ने प्रसन्नता व्यक्त किया है।

  कप्तानगंज तहसील क्षेत्र के ग्राम सिधावट निवासी श्रीमती पूनम देवी पत्नी मुन्ना ने उपजिलाधिकारी आंकाक्षा मिश्रा से मिलकर लिखित शिकायत देकर आरोप लगाया था कि गांव की बंजर भूमि पर कुछ लोगों द्वारा दीवार बनाकर अवैध कब्जा करने का प्रयास किया जा रहा है। शिकायत को गंभीरता से लेते हुए एसडीएम के निर्देश पर राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम तत्काल मौके पर पहुंची।जांच के दौरान पाया गया कि ग्राम सिधावट स्थित गाटा संख्या 237, जो राजस्व अभिलेखों में बंजर भूमि के रूप में दर्ज है, पर अवैध निर्माण किया जा रहा था। प्रशासन ने तत्काल कार्रवाई करते हुए जेसीबी मशीन से निर्मित दीवार को पूरी तरह हटवा दिया और सरकारी भूमि को अतिक्रमण मुक्त करा दिया।

    इस संबंध में एसडीएम ने स्पष्ट संदेश दिया कि सार्वजनिक एवं सरकारी भूमि पर किसी भी प्रकार का अवैध कब्जा या निर्माण बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। ऐसे मामलों में शिकायत प्राप्त होने पर त्वरित कार्रवाई की जाएगी।

Related Articles

Back to top button