
वाराणसी। आज माननीय अध्यक्ष श्रीमती बबीता सिंह चौहान जी एवं माननीय सदस्य श्रीमती गीता विश्वकर्मा जी राज्य महिला आयोग द्वारा महिला चिकित्सालय में मनाया गया कन्या जन्मोत्सव, नवजात बालिकाओं को वितरित की गई बेबी किट
उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की अध्यक्ष बबीता सिंह चौहान एवं सदस्य गीता विश्वकर्मा के कर-कमलों द्वारा पांडेपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय राजकीय चिकित्सालय के महिला चिकित्सालय परिसर में “कन्या जन्मोत्सव” का गरिमामय आयोजन किया गया।
कार्यक्रम के दौरान जन्मी 10 नवजात कन्या शिशुओं के जन्म का उत्सव केक काटकर मनाया गया तथा उन्हें एवं उनके परिजनों को शुभकामनाएँ देते हुए बेबी किट एवं मिठाई उपहार स्वरूप प्रदान की गई। इस अवसर पर उपस्थित जनों को बेटियों के सम्मान, संरक्षण एवं सशक्तिकरण का संदेश देते हुए “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” अभियान के उद्देश्यों को जन-जन तक पहुँचाने का आह्वान किया गया।
इसके उपरांत माननीय अध्यक्ष एवं माननीय सदस्य द्वारा महिला चिकित्सालय तथा वन स्टॉप सेंटर का निरीक्षण कर वहाँ उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं सेवाओं की समीक्षा की गई। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को महिलाओं एवं बालिकाओं को गुणवत्तापूर्ण, संवेदनशील एवं समयबद्ध सेवाएँ उपलब्ध कराने के निर्देश दिए।
कार्यक्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री पंकज कुमार मिश्र, डॉ. प्रेम प्रकाश, डॉ. आर. के. यादव, विधि सह परिवीक्षा अधिकारी श्रीमती नम्रता श्रीवास्तव, रश्मि दुबे (सेंटर मैनेजर), श्वेता राय, खुशबू सिंह, प्रियंका, चंचला, रेखा श्रीवास्तव एवं प्रियंका राय (जेंडर स्पेशलिस्ट) सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।



