पडरौना की स्वाति सिंह बनी सुप्रीम कोर्ट की रिसर्च एसोसिएट

कुशीनगर। पडरौना नगर के प्रतिष्ठित अधिवक्ता व गायत्री शक्ति पीठ पडरौना के मुख्य ट्रस्टी आर के सिंह की सुपौत्री कुमारी स्वाति सिंह पुत्री आशुतोष सिंह ने अथक परिश्रम व दृढ़ संकल्प के बल पर सुप्रीम कोर्ट नई दिल्ली में रिसर्च एसोसियेट के पद पर नियुक्त होकर कुशीनगर जिले का नाम रोशन किया है। सुश्री सिंह का चयन सुप्रीम कोर्ट के न्यायमूर्ति एम एम सुंदरेश के अधीन रिसर्च एसोसियेट के पद हेतु चयनित किया गया है।

स्वाति सिंह ने सिद्धार्थ लॉ कॉलेज, देहरादून से एलएलबी उत्तीर्ण किया है। सुश्री सिंह ने एलएलबी अंतिम वर्ष में अध्ययन के दौरान अपने चयन के लिए ऑनलाइन आवेदन किया था। जिसमें उन्होंने प्रारंभिक व मुख्य  लिखित परीक्षा उत्तीर्ण किया। तदन्तर सुप्रीम कोर्ट के सीनियर जजेज की बेंच द्वारा किये गए दो बार वृहद साक्षात्कार के पश्चात स्वाति सिंह सुप्रीम कोर्ट में रिसर्च एसोसियेट के पद पर चयनित हुईं। यह गौरव कुशीनगर जनपद में पहली बार स्वाती को ही प्राप्त हुआ है। पडरौना नगर के सेंट थ्रेसेस कालेज से इंटरमीडिएट उत्तीर्ण सुश्री सिंह ने अपनी इस सफलता विषयक सवाल के जवाब में बताया कि कठिन परिश्रम व परिजनों व गुरुजनों के सही मार्गदर्शन का अनुसरण किया जाए तो कोई भी लक्ष्य हासिल करना असंभव नहीं है। कुमारी स्वाती सिंह के माता-पिता दोनों ही यूएनपीजी कालेज, पडरौना में कार्यरत हैं। इस सफलता पर राज्यसभा सांसद कुंवर आरपीएन सिंह, सदर विधायक मनीष कुमार जायसवाल, हनुमान इंटर कालेज इण्टर पडरौना के प्रधानाचार्य शैलेन्द्र दत्त शुक्ल, प्रबंधक मनोज शर्मा, प्रमुख व्यवसायी अजय कुमार गुप्ता, रीयल पैराडायज एकेडमी की प्रिंसिपल डॉ सुनीता पांडेय आदि ने उज्ज्वल भविष्य की शुभकामनाएं दी हैं।

Related Articles

Back to top button