कल पहली अगस्त से तत्काल टिकट का नया नियम, बिना टोकन नहीं होगी बुकिंग, AC-स्लीपर के लिए अलग-अलग टाइमिंग..

भारतीय रेलवे 1 अगस्त से तत्काल टिकट बुकिंग में बड़े बदलाव करने जा रहा है. रेलवे के रिजर्वेशन काउंटर पर आपको टिकट बुकिंग के लिए लंबी कतार देखने को नहीं मिलेगी.वेस्ट सेंट्रल रेलवे (WCR) 1 अगस्त से तत्काल टिकट की बुकिंग के लिए टोकन सिस्टम लागू करने जा रही है. बिना टोकन के आप तत्काल टिकट की बुकिंग नहीं कर पाएंगे. 1 अगस्त से रेलवे काउंटर से तत्काल टिकटों की बुकिंग के लिए टोकन-सिस्टम लागू होने जा रहा है. नई व्यवस्था के तहत यात्रियों को टिकट बुकिंग के लिए घंटों तक लाइन में खड़े होने की जरूरत नहीं है. रिजर्वेशन सेंटर पर तय समय पर टोकन बांटे जाएंगे.  1 अगस्त से तत्काल बुकिंग के लिए पहले आपको तय समय पर काउंटर से एक टोकन लेना होगा . फिर उस टोकन नंबर के हिसाब से उनकी बारी आने पर रिजर्वेशन काउंटर पर जानकर तत्काल टिकट की बुकिंग करवानी होगी.  ऐसे में रिजर्वेशन काउंटर पर भीड़, आपाधापी और घंटों की लंबी लाइन लगने के झंझट से आजादी मिल जाएगी.

नया टोकन सिस्टम ऑनलाइन टिकटों के लिए नहीं है. ये उन यात्रियों के लिए है, जो PRS (Passenger Reservation System) काउंटर पर जाकर ऑफलाइन तत्काल टिकट खरीदते हैं. नए सिस्टम से टिकट बुकिंग प्रोसेस को पहले से ज्यादा आसान और यात्रियों के लिए सरल बनाने की कोशिश की गई है. सबसे पहले रेलवे की ओर से तय समय पर जाकर अपना टोकन लेना होगा.  उस टोकन पर नंबर लिखा होगा, जिसके हिसाब से आप तत्काल विंडो ओपन होने पर अपनी बारी आने पर टिकट काउंटर पर जाकर टिकट बुक कर  सकते हैं. रेलवे ने इसके लिए भी नियम तय किया है. टोकन के लिए ट्रेन के कोच के हिसाब से संख्या और टाइमिंग तय की गई है.  अगर आपको AC कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग करनी है, तो सुबह 8:30 बजे से 9:00 बजे तक टोकन दिए जाएंगे.  नॉन-AC कोच के लिए तत्काल टिकट की बुकिंग करनी है, तो टोकन लेने का समय सुबह 9:00 बजे से 9:30 बजे तक रखा गया है. रेलवे की योजना के मुताबिक हर रिजर्वेशन काउंटर से AC तत्काल टिकट के लिए 10 टोकन दिए जाएंगे और नॉन-AC कोच के लिए  15 टोकन जारी किए जाएंगे. यात्रियों की संख्या और सीट की उपलब्धता के आधार पर इसे बढ़ाया जा सकता है. टोकन नंबर के हिसाब से ही  टिकट विंडो से तत्काल टिकट की बुकिंग होगी.

Related Articles

Back to top button