परिवार के साथ बुद्ध स्थली पर घूमने आया था पांच वर्षीय आसिम मेले में खो गया था

कसया |कुशीनगर।बुद्ध स्थली कुशीनगर घूमने आए एक खोए हुए पांच वर्षीय बालक को कुशीनगर पर्यटन पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए तीन घंटे में खोज निकाला और परिजनों को सौंप दिया। बालक को पाकर परिजनों के आंखों में आंसू आ गए और उन्होंने पर्यटन पुलिस को धन्यवाद दिया।मिली जानकारी के अनुसार कसया नगर स्थित गोलाबाजार निवासी वसीम का पांच वर्षीय पुत्र आसिम परिवार के साथ कुशीनगर मेला घूमने आया था और कहीं गायब हो गया। काफी देर तक जब वह घर नहीं लौटा तो उसके चाचा यासिर पुत्र शहाबुद्दीन निवासी किशुनद दास पट्टी, थाना तुर्कपट्टी ने थानाध्यक्ष पर्यटन को तीन बजे शाम को सूचना दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए बच्चे को खोज निकाला और छः बजे के करीब शाम को उसके परिजनों को सौंप दिया। टीम में पर्यटन एसआई नरेंद्र उपाध्याय, हेड कांस्टेबल आशुतोष द्विवेदी, कांस्टेबल मदन प्रसाद, कांस्टेबल प्रवीण कुमार, महिला कांस्टेबल मानसी सिंह, महिला कांस्टेबल सोनी चौधरी, महिला कांस्टेबल माधुरी यादव शामिल रहे।

Related Articles

Back to top button