
दीप चन्द त्रिपाठी
लखनऊ। चुनावी राजनीति में यात्राएं सिर्फ दूरी तय करने का माध्यम नहीं होतीं, बल्कि जनता की नब्ज टटोलने, संगठन की ताकत दिखाने और राजनीतिक संदेश घर-घर तक पहुंचाने का जरिया भी बनती हैं। उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव से पहले भाजपा इसी रणनीति के साथ मैदान में उतरने की तैयारी कर रही है। पार्टी की प्रस्तावित ‘जन विश्वास यात्रा’ महज एक प्रदेशव्यापी अभियान नहीं बल्कि 403 विधानसभा क्षेत्रों में चुनावी जमीन परखने और सरकार के दस वर्षों के कामकाज को जनता के बीच ले जाने की कवायद होगी।
इस बार भाजपा की रणनीति की खास बात यह है कि यात्रा एक रास्ते से नहीं, बल्कि प्रदेश के छह संगठनात्मक क्षेत्रों से एक साथ शुरू होगी। ब्रज, पश्चिम, अवध, कानपुर, काशी और गोरखपुर से छह रथ रवाना किए जाएंगे। अलग अलग मार्गों से गुजरते हुए ये रथ सभी विधानसभा क्षेत्रों तक पहुंचेंगे और जनवरी के पहले सप्ताह में राजधानी लखनऊ में एक साथ जुटेंगे। यहां प्रस्तावित विशाल रैली के साथ यात्रा का समापन होगा। भाजपा इस यात्रा के जरिये एक साथ कई राजनीतिक लक्ष्य साधना चाहती है। पहला, प्रदेश के हर विधानसभा क्षेत्र में पार्टी की मौजूदगी और सक्रियता का प्रदर्शन। दूसरा, स्थानीय स्तर पर जनता की प्रतिक्रिया और संगठन की स्थिति का आकलन। तीसरा, सरकार की उपलब्धियों को चुनावी विमर्श का हिस्सा बनाना। यही वजह है कि यात्रा के दौरान केवल स्वागत और सभाओं तक कार्यक्रम सीमित नहीं रहेगा, चल्कि हर जिले में जनसभा आयोजित करने की तैयारी है।
यात्रा के बहाने चुनावी जमीन नापेगी भाजपा
हर विधानसभा में पहुंचेगा पार्टी का संगठन
अखिलेश के 5 बनाम योगी के दस साल
छह राज्यों के संगठन मंत्रियों को जिम्मेदारी
लखनऊ में शक्ति प्रदर्शन से चुनावी संदेश
स्थानीय सामाजिक और जातीय समीकरणों को ध्यान में रखकर सभाओं के मुख्य अतिथि और यक्ताओं का चयन किया जाएगा। यानी यात्रा का रास्ता भले संगठनात्मक क्षेत्रों से तय होगा, लेकिन उसका राजनीतिक संदेश विधानसभा क्षेत्र की स्थानीय परिस्थितियों के मुताबिक तैयार किया जाएगा।
यात्रा का एक बड़ा राजनीतिक हथियार सरकारों के कार्यकाल की तुलना होगा। भाजपा सपा सरकार के पांच वर्षों के मुकाबले योगी सरकार के दस वर्षों के कामकाज और उपलब्धियों को जनता के सामने रखने की तैयारी में है। इसके लिए पारंपरिक भाषणों के साथ डिजिटल प्रचार को भी प्रमुखता दी जाएगी। सपा शासनकाल के कथित कारनामों और पिछली व्यवस्थाओं से जुड़े प्रसंगों को वीडियो और शॉर्ट रोल्स के माध्यम से युवाओं तक पहुंचाने की योजना है। वहीं केंद्र और प्रदेश सरकार की योजनाओं, विकास परियोजनाओं और जनकल्याणकारी कार्यक्रमों का प्रचार भी होगा।
यात्रा की तैयारी के साथ संगठन को भी चुनावी मोड में लाया जा रहा है। मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, राजस्थान, झारखंड, आंध्र प्रदेश और महाराष्ट्र के संगठन मंत्रियों को प्रदेश के छह क्षेत्रों की जिम्मेदारी दी गई है। ये पदाधिकारी क्षेत्रीय दौरे और संगठनात्मक बैठकों के माध्यम से चुनावी तैयारियों को गति दे रहे हैं। इसके अलावा दो-दो लोकसभा क्षेत्रों के समूह बनाकर अलग प्रभारियों अपनी ताकत, कमजोरियों और स्थानीय की नियुक्ति की योजना है। इनकी निगरानी में सम्बंधित क्षेत्रों की विधान सभा सीटों पर चुनाव प्रबन्धनं और प्रचार की रणनीति तैयार होगी।
यात्रा का समापन भी राजनीतिक रूप स से महत्वपूर्ण बनाने की तैयारी है। छहों प रथों के लखनऊ पहुंचने पर बड़ी रैली क आयोजित करने की योजना है। इसमें 1 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी या केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह को आमंत्रित करने की चर्चा है है। 2017 के विधानसभा चुनाव से पहले निकाली गई परिवर्तन यात्रा की तर्ज पर इस बार जन विश्वास यात्रा के जरिये भाजपा सत्ता में वापसी का माहौल बनाने वा की कोशिश करेगी। हालांकि, प्रस्तावित नाम और कार्यक्रम की अंतिम घोषणा होना बाकि है। दरअसल, इस यात्रा की असली सि परीक्षा रथों की दूरी या सभाओं की भीड़ 4 नहीं, बल्कि जनता से मिलने वाला क फीडबैक होगा। भाजपा के लिए यह इ अभियान चुनावी प्रचार के साथ अपनी ताकत, कमजोरियों और स्थानीय समीकरणों को समझने का अवसर भी बनेगा।



