
लखनऊ: महान समाज सुधारक, विचारक एवं वंचितों को सामाजिक न्याय एवं बराबरी का अधिकार दिलाने के संघर्ष की मिसाल महात्मा ज्योतिबा फुले जी की पुण्यतिथि आज उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में पूरे श्रद्धा के साथ मनाई गई।
इस अवसर पर प्रदेश कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं, पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र पर माल्यार्पण कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस मौके पर कांग्रेस नेताओं ने महात्मा ज्योतिबा फुले के जीवन संघर्ष और समाज सुधार के क्षेत्र में उनके ऐतिहासिक योगदान पर प्रकाश डालते हुए कहा कि महात्मा ज्योतिबा फुले ने आजीवन जातिगत भेदभाव, छुआछूत और सामाजिक कुरीतियों के खिलाफ संघर्ष किया। उन्होंने सत्यशोधक समाज की स्थापना कर शोषित, पिछड़े और दलित समाज को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक किया। ऐसे समय में जब महिलाओं को शिक्षा से वंचित रखा जाता था, महात्मा फुले ने अपनी धर्म पत्नी सावित्री बाई फुले के साथ मिलकर देश में बालिकाओं के लिए पहला विद्यालय खोला और स्त्री शिक्षा की नींव रखी।
कांग्रेस नेताओं ने कहा कि आज जब देश में संवैधानिक मूल्यों और सामाजिक न्याय की रक्षा की आवश्यकता है, तब महात्मा फुले के विचार पहले से कहीं अधिक प्रासंगिक हो गए हैं। कांग्रेस पार्टी सदैव उनके समानता, बंधुत्व और सामाजिक न्याय के सिद्धांतों को जन-जन तक पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है।
इस मौके पर प्रमुख रूप से अखिल भारतीय कंाग्रेस कमेटी के प्रवक्ता एवं उ0प्र0 कांग्रेस मीडिया विभाग के प्रभारी श्री अभय दुबे, उ0प्र0 कांग्रेस पिछड़ा वर्ग विभाग के चेयरमैन श्री मनोज यादव, चेयरमैन मीडिया विभाग श्री कुंवर सिंह निषाद, श्री द्विजेन्द्र त्रिपाठी, श्री संजय शर्मा, श्री जितेंद्र पटेल, प्रवक्ता श्री सरोज भारती, श्री अजय चंद्र चैबे, श्री रमेश कश्यप, श्री ब्रजेन्द्र कुमार सिंह, श्री विनोद मिश्रा, श्री जी0के0 दुबे, श्री आर0एस0 तिवारी, डा0 रिचा कौशिक, श्री शमशाद आलम एड0, मौजूद रहे।



