भूमिधरी की जमीन पर अवैध निर्माण कराने का आरोप, पीड़ित ने की कार्यवाही की मांग

कुशीनगर । जनपद के अहिरौली बाजार थाना क्षेत्र के  ग्राम पंचायत बिन्दुआर के झुग्गियां टोला निवासी उमेश सिंह ने गांव के ही एक दबंग व्यक्ति पर अपने भूमि धरी की जमीन में जबरिया निर्माण कराने का आरोप लगाया है। हाटा तहसील सभागार में बीते 1 अगस्त को जिलाधिकारी कुशीनगर की अध्यक्षता में आयोजित सम्पूर्ण समाधान दिवस में दिए शिकायती पत्र में पीड़ित भू स्वामी उमेश सिंह पुत्र बेचन सिंह ने कहा है कि गांव के ही गुडडू विश्वकर्मा पुत्र रामा विश्वकर्मा द्वारा मेरे भूमि धरी की जमीन आराजी नंबर 695 में जबरिया गुंडई के बल पर अवैध तरीके से बिना हक एवं हिस्से के निर्माण कार्य करा रहे है। जबकि मना करने पर मारपीट, गाली गुप्ता, फौजदारी पर आमदा हो जा रहे है।  पीड़ित उमेश सिंह ने उच्चाधिकारियों से तत्काल अवैध निर्माण कार्य रूकवाने की मांग किया है।

Related Articles

Back to top button