कप्तानगंज (कुशीनगर)। रेलवे स्टेशन के समीप ट्रेन की चपेट में आने से 28 वर्षीय युवक की मौत हो गई। घटना की सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
कप्तानगंज रेलवे स्टेशन से गोरखपुर की ओर रवाना हुई 15134 अमृतसर एक्सप्रेस से स्टेशन से आगे अंतिम आउटर सिग्नल के पास एक युवक ट्रेन की चपेट में आ गया।जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
सूचना पर मौके पर पहुंची मुकामी पुलिस ने आवश्यक कार्रवाई करते हुए शव को कब्जे में लिया और पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
थानाध्यक्ष धीरेन्द्र कुमार राय ने बताया कि मृतक की शिनाख्त राजन चौहान पुत्र गोपाल चौहान, निवासी नगर पंचायत कप्तानगंज के रूप में हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।



