नोएडा में मोबाइल लूट गिरोह का पर्दाफाश, 8 आरोपी गिरफ्तार| 98 चोरी के फोन बरामद

नोएडा | पुलिस ने मोबाइल लूट और चोरी के मोबाइल की खरीद-फरोख्त करने वाले गिरोह का भंडाफोड़ करते हुए आठ आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने इनके कब्जे से लूटे गए 98 मोबाइल फोन बरामद किए हैं। कार्रवाई के दौरान चोरी के मोबाइल खरीदने वाले छह आरोपियों को भी हिरासत में लिया गया।

जांच में सामने आया कि गिरोह के सदस्य रैपिडो बाइक सेवा की आड़ में वारदातों को अंजाम देते थे। पुलिस के अनुसार, कुशल और रुपेश पर मोबाइल लूट की कई घटनाओं में शामिल होने का आरोप है। आरोपियों के पास से बड़ी संख्या में मोबाइल के पुर्जे भी बरामद किए गए हैं, जिनमें 100 डिस्प्ले, 207 बैटरियां और मोबाइल पैनल शामिल हैं।

सेक्टर-63 थाना पुलिस ने पूरे गिरोह के खिलाफ कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार किया और बरामद सामान को कब्जे में ले लिया। मामले का खुलासा करते हुए डीसीपी शैलेंद्र सिंह ने प्रेसवार्ता में बताया कि गिरोह संगठित तरीके से मोबाइल लूट और उनके अवैध कारोबार में सक्रिय था। पुलिस अब आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह से जुड़े अन्य लोगों और लूट की अन्य घटनाओं के संबंध में भी जानकारी जुटा रही है।

Related Articles

Back to top button