खड्डा (कुशीनगर)। स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर चलाए जा रहे हर घर तिरंगा अभियान के अंतर्गत बुधवार को नगर के बाजार क्षेत्र में तिरंगा झंडे का वितरण किया गया। अभियान के दौरान नगरवासियों में राष्ट्रप्रेम और देशभक्ति का उत्साह देखने को मिला।
इस दौरान लोगों से अपने-अपने घरों पर तिरंगा फहराने की अपील की गई। आयोजकों ने कहा कि तिरंगा देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। प्रत्येक घर पर तिरंगा फहराने से राष्ट्र के प्रति सम्मान, गौरव और देशभक्ति की भावना और मजबूत होगी।
तिरंगा वितरण कार्यक्रम में सभासद पवन मद्धेशिया, सभासद प्रतिनिधि प्रिंस मद्धेशिया, प्रदीप गुप्ता सहित बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे। अभियान के दौरान लोगों ने उत्साहपूर्वक तिरंगा ग्रहण किया और हर घर तिरंगा अभियान को सफल बनाने का संकल्प लिया।



