यूजीसी के विरोध में सवर्ण समाज ने निकाली विरोध यात्रा | 15 सितंबर को भाजपा कार्यालय घेराव का ऐलान

जलेसर(एटा)। यूजीसी के नए कानून के विरोध तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की मांग को लेकर गुरुवार को सवर्ण समाज के लोगों ने जलेसर में विरोध यात्रा निकाली। निधौली चौराहा से शुरू हुई यात्रा में सैकड़ों लोग शामिल हुए।

विरोध यात्रा नगर के विभिन्न मार्गों से होती हुई एमजीएम इंटर कॉलेज पहुंची, जहां प्रशासन द्वारा यात्रा को रोक दिया गया। इसके बाद प्रदर्शनकारी वहीं बैठ गए और हनुमान चालीसा का पाठ किया। पाठ के उपरांत यात्रा पुनः आगे बढ़ी और महाराणा प्रताप चौक पहुंचकर संपन्न हुई।

इस दौरान वक्ताओं ने यूजीसी के नए कानून को वापस लेने तथा आरक्षण व्यवस्था को आर्थिक आधार पर लागू किए जाने की मांग उठाई। प्रदर्शन के दौरान सवर्ण समाज की ओर से घोषणा की गई कि आगामी 15 सितंबर को एटा स्थित भाजपा कार्यालय पर जिलाध्यक्ष का घेराव किया जाएगा।

विरोध यात्रा में पवन ठाकुर, अभिषेक सिंह, वरुण ठाकुर, प्रत्येन्द्र सिसोदिया, सत्येंद्र सिंह, गवेंद्र प्रताप सिंह, उत्साह भारद्वाज, पंकज ठाकुर, विनय प्रताप सिंह, शुभम हिंदू सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।

Related Articles

Back to top button