लखनऊ ।कांग्रेस पार्टी की नीतियों में आस्था एवं कांग्रेस के शीर्ष नेतृत्व श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, श्रीमती सोनिया गांधी जी, श्री राहुल गांधी जी, श्रीमती प्रियंका गांधी जी के प्रति विश्वास व्यक्त करते हुए आज यहां उत्तर प्रदेश कांग्रेस कमेटी मुख्यालय में उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष श्री अजय राय जी पूर्व मंत्री के समक्ष जनपद संतकबीरनगर के सैंकड़ों लोगों ने समाजवादी पार्टी एवं भारतीय जनता पार्टी छोड़कर कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उ0प्र0 कांग्रेस कमेटी के ज्वाइनिंग प्रभारी श्री नितिन शर्मा ने सदस्यता ग्रहण करने वालों को विधिवत कांग्रेस पार्टी की प्राथमिक सदस्यता दिलायी।
इस मौके पर समाजवादी पार्टी छोड़कर डा0 शमीम अंसारी, मोहम्मद शोएब अंसारी, नजरूल हसन अंसारी, मो0 सलीम, इरफान अहमद, अबरार अहमद, मो0 जुनेद, वसीउद्दीन, तौहीद अहमद, मो0 अनीस, मो0 सलमान, इश्तियाक अहमद अंसारी, अब्दुर्रशीद अंसारी, मोहम्मद जमील अंसारी, जमीरूल्लाह अंसारी, हाजी मो0 अख्तर अंसारी, भाजपा छोड़कर शिवानन्द तिवारी, गोपाल तिवारी, शिवराम कनौजिया, आदित्य तिवारी, राम शरन चैधरी, शिव शंकर पासवान, श्याम सुन्दर चतुर्वेदी, भोलानाथ तिवारी, ईश्वर चन्द्र पाण्डेय, त्रिभुवन नारायण पाण्डेय, रविन्द्र नाथ पाण्डेय, अनिल शर्मा सहित सैंकड़ों की संख्या में लोगों ने कांग्रेस पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष ने सदस्यता ग्रहण करने वालों का स्वागत करते हुए कहा कि इतनी बड़ी संख्या में युवा एवं हर वर्ग के लोग कांग्रेस पार्टी में शामिल हो रहे हैं इससे पार्टी को मजबूती मिलेगी। उन्होने कहा कि आज हर वर्ग भारतीय जनता पार्टी के कुशासन से त्रस्त है।
इस मौके पर पूर्व विधायक श्री गयादीन अनुरागी, श्री सुरेन्द्र यादव, श्री सलीम अख्तर आदि वरिष्ठ नेतागण मौजूद रहे।



