बिजली तक नहीं दे पा रही सरकार,विकास के सिर्फ झूठे दावे : शिवपाल यादव

चुनाव आयोग के प्रति जनता में आक्रोश,कांग्रेस को सैफई जसवंतनगर में नहीं मिलेंगे वोट

जसवंतनगर,इटावा ।समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं क्षेत्रीय विधायक शिवपाल सिंह यादव ने भाजपा सरकार और चुनाव आयोग पर करारा प्रहार किया।हाईवे स्थित त्रिवेणी कॉम्प्लेक्स में ‘ब्रज मिठास – मल्टी क्यूजीन रेस्टोरेंट एंड स्वीट शॉप’ की तीसरी ब्रांच के शुभारंभ अवसर पर उन्होंने कहा कि झूठ और जनता को गुमराह करके बीजेपी पिछले दस साल से प्रदेश में सत्तासीन है। भाजपा सरकार में बेईमानी भ्रष्टाचार और जनता की सीधी लूट हुई है।किसान युवा बेरोजगार व्यापारी हर वर्ग के साथ छलावा और शोषण किया गया है। पूरे प्रदेश में अस्पतालों की स्थिति खराब है।उन्होंने कहा कि अब हद तो तब हो गई जब विकास की झूठी गाथा गाने वाले बिजली तक नहीं दे पा रहे हैं। हर वर्ग इनसे परेशान है।चुनाव आयोग पर टिप्पणी करते हुए श्री यादव ने कहा कि तीन अधिकारियों में से दो अधिकारी ईमानदार हैं लेकिन उनकी बात नहीं मानी जा रही है। चुनाव आयोग के खिलाफ केवल उत्तर प्रदेश ही नहीं पूरे देश में जनता में आक्रोश है।जनता अब इनको सबक सिखाएगी।पत्रकारों के सवाल पर उन्होंने कहा कि आगामी 2027 विधानसभा चुनाव में सपा की सरकार बनने जा रही है। सपा राष्ट्रीय अध्यक्ष और मैं स्वयं प्रदेश भ्रमण पर हूं, सपा के पदाधिकारी कार्यकर्ता हर जगह पहुंच रहे हैं।रायबरेली से सपा मुखिया के प्रचार की शुरुआत पर कांग्रेस प्रदेश प्रभारी की प्रतिक्रिया पर उन्होंने कहा कि कांग्रेस को छूट है।वह जहाँ से चाहे प्रचार करे लेकिन सैफई जसवंतनगर में उन्हें वोट नहीं मिलेंगे। ओम प्रकाश राजभर पर पूछे गए सवाल पर कहा कि उन्हें कोई सीरियस नहीं लेता।इससे पूर्व श्री यादव ने विधि विधान से पूजा अर्चना कर अपने कर कमलों द्वारा फीता काटकर ब्रज मिठास की तीसरी ब्रांच का भव्य शुभारंभ किया। उन्होंने संचालक राकेश,अभिषेक संदीप गांगलस और सुभाष गुप्ता को बधाई देते हुए कहा कि अपने स्वाद और गुणवत्ता की वजह से ही अल्प समय में ही तीसरी ब्रांच का शुभारंभ हुआ है। ब्रज मिठास परिवार ने मुख्य अतिथि शिवपाल सिंह यादव का मोमेंट देकर शॉल उड़ा कर स्वागत किया।बता दें कि ब्रज मिठास की मुख्य ब्रांच कटरा पुख्ता और दूसरी ब्रांच बस अड्डा मुख्य चौराहे पर सफलतापूर्वक संचालित है। नई ब्रांच त्रिवेणी धर्मकांटा के पास NH-19 पर शुरू हुई है,जहां ड्राई फ्रूट, देसी घी, मावा एवं बंगाली मिठाई, रेस्टोरेंट, कुल्हड़ चाय, पार्टी हॉल और रूम की सुविधा उपलब्ध रहेगी।इस अवसर पर बड़ी संख्या में सपा के वरिष्ठ नेता,पदाधिकारी, कार्यकर्ता मौजूद रहे।

 

 

Related Articles

Back to top button