
खड्डा/कुशीनगर खड्डा थाना क्षेत्र के सिसवा गोपाल चौराहे पर हुए सड़क हादसे में गैंनही जंगल निवासी अभिषेक शर्मा (21) की मौत हो गई, जबकि करन शर्मा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तुर्कहा ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने अभिषेक को मृत घोषित कर दिया। वहीं, करन को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया।
घटना की सूचना पर क्षेत्रीय विधायक विवेकानंद पांडेय मौके पर पहुंचे और पीड़ित परिजनों से मुलाकात कर उन्हें ढांढस बंधाया। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है और गांव में मातम पसरा हुआ है।



