
कुशीनगर | महानवमी और विजयादशमी (दशहरा) के पावन पर्व पर जिलाधिकारी कुशीनगर ने समस्त जनपदवासियों को हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। उन्होंने कहा कि ये पर्व असत्य पर सत्य, अधर्म पर धर्म और बुराई पर अच्छाई की विजय के प्रतीक हैं। ये पर्व समाज में प्रेम, सद्भाव, भाईचारे और आपसी एकता बनाए रखने की प्रेरणा देते हैं।
जिलाधिकारी ने जनपदवासियों से अपील की कि सभी लोग त्योहारों को आपसी सौहार्द और शांतिपूर्ण वातावरण में मनाएं। साथ ही प्रशासनिक एवं पुलिस अधिकारियों को सुरक्षा व्यवस्था, साफ-सफाई, यातायात प्रबंधन तथा निर्बाध विद्युत एवं पेयजल आपूर्ति सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
उन्होंने समस्त जनपदवासियों के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और उत्तम स्वास्थ्य की कामना की।
— जिलाधिकारी, कुशीनगर



