
कानपुर। चकेरी के शिवकटरा स्थित शिवधाम मंदिर प्रांगण में मंगलवार को विधि-विधान से पूजा-अर्चना के बाद कन्या भोज का आयोजन किया गया। इस दौरान 351 कन्याओं का पूजन कर उन्हें प्रसाद वितरित किया गया। आयोजकों ने कन्याओं को माता रानी का स्वरूप मानकर उनका पूजन किया और उनसे आशीर्वाद प्राप्त किया।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में महाराजपुर विधानसभा के पूर्व प्रत्याशी श्री मनोज कुमार शुक्ला उपस्थित रहे।
कार्यक्रम संयोजक छात्र नेता गोपाल तिवारी ने कहा कि देशहित, धर्म की रक्षा और धार्मिक-सांस्कृतिक परंपराओं को आगे बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन समाज में आवश्यक हैं। इस प्रकार के कार्यक्रमों से धार्मिक आस्था के साथ-साथ सामाजिक एकता और सेवा भाव को भी बढ़ावा मिलता है।
इस अवसर पर राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ. नितेंद्र यादव, बार एसोसिएशन महामंत्री विनय मिश्रा, पूर्व पार्षद योगेश वर्मा, आशुतोष बाजपेयी, मनीष, आनंद, विशाल सहित अन्य लोग उपस्थित रहे।



