विवाह भवन का हुआ भूमि पूजन

मथौली बाजार(कुशीनगर)। विकास खण्ड मोतीचक अंतर्गत ग्राम पंचायत पोखरभिंडा व ग्राम पंचायत तेलगावां में विवाह भवन का भूमि पूजन कार्यक्रम संपन्न हुआ  जिसके मुख्य अतिथि हाटा विधायक मोहन वर्मा रहे।उन्होंने कहा कि केंद्र व प्रदेश सरकार नागरिकों की सुविधा के लिए विभिन्न योजनाएं संचालित कर रही है। इसी कड़ी में यहां विवाह भवन बनने से लोगों को सुविधा मिलेगी। इस अवसर पर वरिष्ठ भाजपा नेता व पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय सिंह मुन्ना,भाजपा मोतीचक मंडल अध्यक्ष चंद्रपाल कन्नौजिया सहित आदि लोग उपस्थित रहे।

Related Articles

Back to top button